राऊ से खलघाट फोरलेन: गणपति घाट पर सड़क मरम्मत तेज, 10 KM में सुधार कार्य जारी

Spread the love

राऊ से खलघाट फोरलेन के गणपति घाट के करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क मरम्मत का कार्य लगातार जारी है। ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सड़क के दोनों किनारों पर पटरियों को मुरम से भरा जा रहा है, वहीं किनारे बनी ट्रेंचों को जेसीबी मशीनों से साफ किया जा रहा है। इसके साथ ही संकेतक बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को सावधानी बरतने में मदद मिल सके। रात के समय भी कार्य जारी रखा जाता है और पूरे रास्ते में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी दूरी तय करने वाले बड़े वाहनों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। ठेकेदार कंपनी का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, इसलिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य लगातार और समय पर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *