शहडोल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ठाड़ीपाथर गांव में जहर के सेवन से आधा दर्जन से ज्यादा बकरियों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। बताया गया कि किसान संत कुमार की लगभग छह बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आवारा मवेशियों से फसल को बचाने के लिए दुलारे बैगा द्वारा खेत में महुआ के साथ जहरीला पदार्थ मिलाकर रखा गया था, जिसे बकरियों ने खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जहरीला पदार्थ किसने रखा और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
शहडोल में जहरीला चारा खाने से 6 से ज्यादा बकरियों की मौत, गांव में आक्रोश