धार। खलघाट नगर को लगे विकाश के पंख भाजपा पार्टी के नेता गण और जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर प्रसिद्ध गणगौर घाट के लिए लागत राशि 10 लाख रूपए स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ हुआ। विकाश के पर्याय बन चुके धरमपुरी विधायक कालुसिंह ठाकुर लगातार क्षेत्र में विकाश कार्यो की स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं। यह स्वीकृति भी उसी कड़ी का हिस्सा है। यह मार्ग नर्मदा नदी के तट को जोड़ता है मुख्य मार्ग से जुड़े होने के कारण धार्मिक त्योहारों पर भारी संख्या में श्रद्धालु मां नर्मदा जी के तट पर स्नान पूजा अर्चना करने आते हैं। धरमपुरी विधायक लगातार विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र का दौरा कर आमजन से संवाद कर एक एक विकाश कार्यों से जुड़ी समस्याओ को हल करने में लगे हैं। खलघाट नगर की जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर उत्साह देखने को मिला आमजन रहवासीयो ने धरमपुरी विधायक कालुसिंह ठाकुर के प्रति प्रसन्नता धन्यवाद व्यक्त किया ।
खलघाट नगर को लगे विकाश के पंख धरमपुरी विधायक कालुसिंह ठाकुर ने गणगौर घाट के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत की कार्य प्रारंभ, रिपोर्टर नरेंद्र चौहान