मध्य प्रदेश बलाई समाज महासंघ जिला इकाई धार की कार्यकारिणी गठन एवं तहसील अध्यक्ष के चयन हेतु बैठक संपन्न

Spread the love

धार! रविवार को खलघाट में कार्यकारिणी के गठन एवं तहसील अध्यक्ष के चयन हेतु तई समय अनुसार प्राप्त 11:30 बजे श्री हुकुमचंद जी चौधरी ,श्री सोहन कुमार शिंदे , प्रियंका वानखेडे महिला प्रदेश उपाध्यक्ष , मोनिका सोलंकी पीथमपुर ,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री धीरज बालेश्वर ,श्री प्रवीण राणे जी प्रदेश युवा प्रभारी , जिला युवा अध्यक्ष धार श्री मनोज गोयल जी ,जिला संरक्षक श्री हेमराज पांडे जी ,जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्री मुकेश बागेश्वर जी ,श्री संजीव कुमार भार्गव जी जिला कार्यकारी अध्यक्ष , श्री दयाराम पिपलाज जी धार ,डॉक्टर हेमंत हीलोरे जी पीथमपुर , डही तहसील अध्यक्ष श्री संजय सोलंकी जी, गंधवानी तहसील अध्यक्ष श्री दिनेश सूर्यवंशी जी, पीथमपुर तहसील अध्यक्ष श्री आनंदराम करौले जी, धरमपुरी तहसील अध्यक्ष श्री झापा गाडगे जी तथा जिला कार्यकारिणी में सम्मिलित होने हेतु धार जिले की समस्त तहसीलों से पधारे हमारे समस्त कार्यकर्ता एवम् समाज बंधु मुख्य रूप से उपस्थित हुए सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके पश्चात समस्त अतिथियों का खलघाट धरमपुरी तहसील के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया स्वागत के बाद बैठक के मुख्य उद्देश्यों के बारे में जिला अध्यक्ष शांतिलाल दौणे के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा सर्वप्रथम तहसील अध्यक्ष के चयन हेतु धरमपुरी तहसील अध्यक्ष के रूप में पुनः श्री झापा जी गाडगे का नाम प्रस्तावित किया गया तथा सभी ने उनके नाम का एक मत होकर समर्थन किया उसके बाद धरमपुरी तहसील अध्यक्ष के लिए श्री झापा जी गाडगे के नाम की घोषणा की गई उसके बाद पीथमपुर तहसील अध्यक्ष के लिए पूर्व तहसील अध्यक्ष श्री आनंद राम जी करौले के द्वारा पीथमपुर तहसील अध्यक्ष के लिए श्री कमल कनाड़े जी का नाम का प्रस्ताव किया गया जिसका मोनिका सोलंकी मैडम के द्वारा समर्थन किया गया उसके बाद पीथमपुर की पूरी टीम ने सर्वसम्मति से श्री कनाडे जी को पीथमपुर तहसील अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसकी मंच से नवीन तहसील अध्यक्ष के लिए घोषणा की गई उसके बाद जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पूर्व से ही समस्त तहसीलों के अध्यक्षों ने और समस्त वरिष्ठ समाज बंधुओ ने अपनी अपनी तहसील से जिला कार्यकारिणी में नाम भेजने हेतु जिन नाम का सहमति से चयन किया था उन नाम का प्रस्ताव जिला कार्यकारिणी की बैठक में रखा गया और उन समस्त कार्यकर्ताओं की सहमति से एक-एक तहसील से लगभग चार-चार सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया गया इसी प्रकार संरक्षक के पद श्री हेमराज पाण्डेय जी, पीथमपुर से डॉ हेमन्त हीरोले संचालन श्री सोहन कुमार शिंदे जी मनावर एवम् प्रवीण राणे जी खलघाट के द्वारा किया गया तथा आभार व्यक्त एडवोकेट श्री मनोज गोयल के द्वारा किया गया तत पश्चात सभी समाज बंधुओ ने एक साथ भोजन ग्रहण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *