नीमच जेल से आई बड़ी खबर, NDPS केस में बंद कैदी की मौत, सुबह 6:30 बजे अस्पताल लाया गया कैदी, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रिपोर्ट- हिमांशु राजोरा

Spread the love

नीमच जिले की कनावटी जेल से एक कैदी की मौत का मामला सामने आया है, जिससे जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान 60 वर्षीय गुर्जिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो हरियाणा के कैथल जिले का निवासी था और नीमच जेल में सजा काट रहा था। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, मृतक एनडीपीएस एक्ट के मामले में सजा काट रहा था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस पूरे मामले को लेकर जेल प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन जेलर नारायण सिंह राणा ने फोन कॉल रिसीव नहीं किया। अब इस मौत के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *