डिंडौरी जिला अस्पताल मामला: निलंबन के खिलाफ कर्मचारी संघ का अल्टीमेटम, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

डिंडौरी जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की जबलपुर ले जाते समय मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। 5 फरवरी को परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया था। इसके बाद अस्पताल में पदस्थ एक स्टाफ नर्स और एक स्टोर इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया। अब इस निलंबन के विरोध में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ सामने आया है। संघ ने कलेक्टर को आवेदन देकर दोनों कर्मचारियों की बहाली की मांग की है। कर्मचारी संगठन का आरोप है कि निर्दोष महिला कर्मचारियों को एकतरफा कार्रवाई का शिकार बनाया गया है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बहाली नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले असर की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

लोकेशन – डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्टर – दीपक कुमार नामदेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *