पुष्पराजगढ़ सेक्टर के दुधमनिया चंदन घाट में सामूहिक श्रमदान के माध्यम से की गई साफ-सफाई , रिपोर्ट-वैद शर्मा

Spread the love

अनूपपुर 01 अप्रैल 2026। पुष्पराजगढ़ सेक्टर अंतर्गत दुधमनिया चंदन घाट में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के तहत नवांकुर संस्था के मार्गदर्शन में परामर्शदाता, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों सभी के सहयोग से सामूहिक श्रमदान का कार्य किया गया। जिसमें घाट की साफ सफाई। साथ ही घाट को जल से साफ किया गया। सभी के द्वारा उत्साहपूर्वक स्वच्छता का कार्य किया गया।

इस अभियान में श्री राम सिंह, नवांकुर संस्था के पदाधिकारी श्री मोहन चंद्रवंशी, परामर्शदाता रिया जायसवाल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, सीएमसीएलडीपी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *