दरिंदगी की हद पार,पत्नी का आरोप—पति ने डीज़ल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

Spread the love

रिपोर्ट – गौरव शर्मा

गुना के जिले के घोसीपुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर डीज़ल डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना में 32 वर्षीय दीपा रजक, जो तीन बच्चों की मां है, बुरी तरह झुलस गई और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते उसके पति ने उस पर डीज़ल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चल रहा इलाज
डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। शरीर का बड़ा हिस्सा जलने के कारण स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *