बंगाल चुनाव प्रचार में पहुंचीं सावित्री ठाकुर, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां

Spread the love

धार महू क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी आज पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित नामांकन रैली एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल हुईं। उन्होंने पाथर-प्रतिमा से भाजपा प्रत्याशी असित कुमार हलधर, काकद्वीप से दीपांकर जाना तथा सागर विधानसभा क्षेत्र से सुमन्त मंडल के समर्थन में आयोजित विशाल रैलियों में भाग लिया।

इस अवसर पर श्रीमती ठाकुर प्रत्याशियों के साथ भव्य वाहन रैली में भी शामिल हुईं, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। रैली के दौरान जनता का जोश, ऊर्जा और भाजपा के प्रति अटूट विश्वास स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
आमजन में परिवर्तन की प्रबल इच्छा और विकास की उम्मीदें साफ झलक रही थीं।

श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य का हर वर्ग—युवा, महिलाएं, किसान एवं मजदूर—विकास, सुरक्षा और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार बंगाल में कमल का फूल खिलकर एक नए युग की शुरुआत करेगा।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं, ताकि राज्य में विकास की नई धारा प्रवाहित हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भाजपा देश की सबसे सशक्त और विश्वसनीय पार्टी बनकर उभरी है, जिसने देश के अधिकांश राज्यों में विकास का नया मॉडल स्थापित किया है।

श्रीमती ठाकुर ने यह भी कहा कि सीमावर्ती राज्यों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और भाजपा सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और स्थिरता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *