अमरकंटक जालेश्वर तिराहा में नई बाइक सवार ने मारी टक्कर, तीन घायल

Spread the love

अमरकंटक। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक में शनिवार शाम एक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। अमरकंटक थाना क्षेत्र से लगभग 7 किलोमीटर दूर अमरकंटक-शहडोल मार्ग स्थित जालेश्वर तिराहा पर 4 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4:30 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड़ी स्कूटी से जा टकराई, जिससे तीन लोग घायल हो गे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर्राटोला पोडकी निवासी 32 वर्षीय मंगल माझी, पिता जय राम माझी, अपनी नई टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल की पूजा-अर्चना कराकर अमरकंटक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जालेश्वर तिराहा के मोड़ पर तेज गति के कारण उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े राजेंद्र ग्राम किरगी निवासी प्रिंस सोनी एवं उनकी चाची सुधा सोनी की स्कूटी से जा टकराया।

बताया जा रहा है कि प्रिंस सोनी और सुधा सोनी अपने बच्चों के साथ अमरकंटक में मां नर्मदा के दर्शन-पूजन के बाद वापस लौट रहे थे और जालेश्वर तिराहा पर कुछ देर रुककर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

हादसे में मोटरसाइकिल सवार मंगल माझी को सिर एवं पैर में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं प्रिंस सोनी और सुधा सोनी भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस थाना का बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
उल्लेखनीय है कि मंगल माझी ने 3 अप्रैल 2026 को ही नई मोटरसाइकिल खरीदी थी और अगले ही दिन पूजा कराकर लौटते समय यह दुर्घटना हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक पी.एस. बघेल के निर्देशन में आरक्षक कृष्ण सिंह राजावत एवं आरक्षक पवन तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों ने मुक्त कंठ से सराहना की है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों की याद दिलाता है और सड़क पर सतर्कता बरतने की आवश्यकता को रेखांकित करता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *