अनूपपुर में बीजेपी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर अनूपपुर में कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का उद्बोधन सुना। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल का उद्बोधन सुना उद्बोधन में संगठन की मजबूती, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में दिलीप जायसवाल, दिलीप अहिरवार, हिमाद्री सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे इसके साथ ही जिला स्तर के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *