ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल टैंकर ने Thar को घसीटा

Spread the love

लोकेशन -ओंकारेश्वर
संवाददाता – घनश्याम माहिल्या

ओंकारेश्वर के मोरटक्का चौकी अंतर्गत नजर निहाल आश्रम जाने वाले मार्ग के गेट के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार,एक पानी से भरा टैंकर का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पास खड़ी महिंद्रा थार (Mahindra Thar) गाड़ी को घसीट कर गेट से टकरा गया।

घटना स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पायलट देवेंद्र सोलंकी और हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए राहत कार्य शुरू किया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया हादसे में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि, वाहन को भारी नुकसान जरूर पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सुचारू कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *