ग्राम पौड़ी में राहगीरों के लिए सार्वजनिक प्याऊ शुरू, भीषण गर्मी में मिल रही राहत

Spread the love

अनूपपुर 18 अप्रैल2026/ जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और नागरिकों को पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली और जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक प्याऊ स्थापित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी को पानी के लिए परेशानी न हो।

इसी पहल के तहत जनपद पंचायत जैतहरी की ग्राम पंचायत पौड़ी में यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को गर्मी में राहत मिल रही है। साथ ही, जल स्रोतों की नियमित निगरानी की जा रही है और सभी संबंधित निकायों को पानी की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *