सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां अब ज़मीन पर तेज होती नजर आ रही हैं। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में शुक्रवार को हाई लेवल अधिकारियों ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव संजय दुबे ने दौरे के दौरान नवीन बस स्टैंड, स्ट्रेचिंग ग्राउंड, दांडी आश्रम से डैम रोड, कुबेर भंडारी पार्किंग और मंदिर क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान पर्यटन विकास निगम के अधिकारी टी. इलैयाराजा और कलेक्टर ऋषव गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंदिर में दर्शन व्यवस्था, जूना महल के विकास कार्य और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम में सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर अहम बैठक भी आयोजित की गई। भक्त निवास में समीक्षा बैठक के दौरान विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। इस पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग खुद डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं। महाकाल लोक के बाद ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे सिंहस्थ 2028 में भारी भीड़ की संभावना जताई जा रही है।
“सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज! ओंकारेश्वर में हाई लेवल निरीक्षण, CM मोहन यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग”