सांवेर के पिवडाय में 10 करोड़ की लागत से 50 बेड अस्पताल का निर्माण, मंत्री तुलसी सिलावट ने किया निरीक्षण

Spread the love

सांवेर से संतोष व्यास

सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिवडाय में आज जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 50 बेड के नवीन अस्पताल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और किसान हितैषी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अत्याधुनिक अस्पताल लगभग 25 से अधिक गांवों के करीब 50 हजार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

इस अस्पताल में प्रसूति सेवाएं, 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा तथा 50 मरीजों के भर्ती होकर उपचार की व्यवस्था रहेगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, साथ ही लिफ्ट, फर्नीचर, एसी व्यवस्था और परिसर में गार्डन का विकास भी किया जाए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन के कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *