आरोन में बेखौफ रेत माफिया प्रशासन के मिली भगत से बीच बाजार से निकल रहे रेत के ट्रैक्टर

Spread the love

रिपोर्ट – गौरव शर्मा

गुना – जिले के आरोन कस्बे में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन के संरक्षण में पनप रहे बजरी माफिया अब बेखौफ होकर दिनदहाड़े मुख्य बाजार से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकाल रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुबह से शाम तक दर्जनों रेत से लदी ट्रॉलियां बाजार के बीच से गुजरती हैं। इससे बाजार में जाम लगता है और हादसों का खतरा बना रहता है। सड़कों पर उड़ती धूल से दुकानदारों व राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है।

लोगों का आरोप है कि रात के समय नदियों से अवैध खनन कर दिन में खुलेआम रेत का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी के बावजूद बीच बाजार से अवैध परिवहन होना प्रशासन की मिलीभगत की ओर इशारा करता है। आरोन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में है और शासन को राजस्व की हानि हो रही है। क्या रेत माफियाओं को संरक्षण दे रहे अधिकारियों पर होगी कोई कार्रवाई या फिर हर बार की तरह इस बार भी मामले को दबा दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *