खलघाट चौराहे पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, दो-चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही

Spread the love

खलघाट से खबर है, जहां यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। व्यस्त फोरलेन चौराहे पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया। इंदौर-मुंबई नेशनल हाईवे स्थित खलघाट के व्यस्त चौराहे पर यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। लगातार मिल रही शिकायतों में सामने आया था कि वाहन चालक सड़क पर गलत तरीके से गाड़ियां खड़ी कर रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी द्वारा कई बार समझाइश देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। इसके बाद यातायात चौकी प्रभारी नारायण सिंह कटारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चालानी कार्रवाई की।इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास जरूरी कागजात नहीं थे, उनके खिलाफ चालान किया गया, वहीं कई लोगों को समझाइश देकर नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई। “नेशनल हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। सभी वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करें और नियमों का पालन करें। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

यातायात पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *