एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को, अनूपपुर के 3 केंद्रों पर 1178 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Spread the love

अनूपपुर 25 अप्रैल 2026/मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 ,26 अप्रैल को जिले में आयोजित की जाएगी। अनूपपुर जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला मुख्यालय पर कुल 3 केंद्र—शासकीय कन्या विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय और शासकीय तुलसी महाविद्यालय—बनाए गए हैं, जहाँ 1178 परीक्षार्थी दो सत्रों में परीक्षा देंगे।

​परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस वर्ष बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य की गई है। इस प्रक्रिया और गहन तलाशी में लगने वाले समय को देखते हुए, प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पूर्व केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। देरी से पहुँचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं के कारण असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

​परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र (Admit Card) और एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा, जिसके बिना केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से शांति बनाए रखने और आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *