आरोन में सड़क हादसा: बारात जा रहे युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

Spread the love

आरोन – शादी समारोह में शामिल होने जा रहे चार युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार लवकुश, साहिल, पवन और लक्की एक ही बाइक पर सवार होकर सिरोंज-कुरवाई की ओर बारात में जा रहे थे। आरोन के समीप ऊर्जन्याई के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम रसूलपुर निवासी लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य घायलों में एक युवक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है, उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं एक युवक को सामान्य चोटें आई हैं। हादसे के बाद डायल 112 की मदद से सभी को आरोन सिविल अस्पताल लाया गया। यहां रेफर के लिए समय पर एम्बुलेंस न मिलने से परिजन आक्रोशित हो गए। नाराज परिजनों ने अस्पताल के गेट पर ताला लगाकर जमकर नारेबाजी की। बाद में एक घायल को RBSK के वाहन से रेफर किया गया। आरोन पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *