सांवेर से संतोष व्यास
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भू-अर्जन मामलों में किसानों को चार गुना मुआवजा देने के ऐतिहासिक निर्णय का भारतीय जनता पार्टी इंदौर (ग्रामीण) एवं भाजपा किसान मोर्चा ने स्वागत करते हुए धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान किसानों का सम्मान किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह निर्णय प्रदेश के अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों को न्याय मिलने के साथ उनकी समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार किसान हितैषी निर्णय लेकर किसानों के अधिकारों और सम्मान को मजबूत कर रही है।
इस अवसर पर महू विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता सुश्री उषा ठाकुर, पूर्व विधायक जीतू जिराती, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मालवीय, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री सुमेर सिंह सोलंकी, विशाल पाठक, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार, रामस्वरूप गेहलोत, विनोद जाट, संतोष पाटीदार, अनिल चौधरी, सुनील गेहलोत, विनोद चंदानी, अभिलेष ठक्कर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि मोहन सरकार के किसान हितैषी फैसले प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति दे रहे हैं। किसानों में इस निर्णय को लेकर उत्साह और विश्वास का माहौल है, जो सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रमाण है।