ट्रक हादसे के बाद माजा की बोतलों पर टूटी भीड़ मदद की जगह लूट में जुटे लोग, संवेदनहीनता की तस्वीर

Spread the love

विदिशा के भोपाल सागर बाईपास स्थित गिरधर कॉलोनी के पास शुक्रवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भरी माजा की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद जहां लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए था, वहीं बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर बोतलें लूटने लगे। वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग बोतलों को उठाकर अपनी गाड़ियों में भरते नजर आ रहे हैं।

ग्रांड भेलसा होटल के सामने कुछ ही देर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ को हटाया।  यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है—क्या हम इतने संवेदनहीन हो चुके हैं कि हादसे में मदद करने के बजाय लूट को प्राथमिकता देने लगे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *