CGST अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप : Ratlam में हुई CBI की इंट्री, रिपोर्टर पवन धाकड़

Spread the love

रतलाम। मित्र निवास रोड पर बने हुए सीजीएसटी कार्यालय में एक अधिकारी के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद केंद्रीय सीबीआई के 8 सदस्यों वाला दल भोपाल से जांच करने शाम को 7 बजे बाद पहुंचा दल के सदस्य दोपहर में रतलाम आ गए थे, लेकिन जिस व्यक्ति ने अधिकारी की शिकायत की थी, उसके बयान लेने के लिए जावरा चले गए थे। अधिकरी जावरा के बाद कुछ देर के लिए मंदसौर भी गए व इसके बाद फिर जावरा से एक व्यक्ति को लेकर रतलाम सीजीएसटी कार्यालय पहुंचे। दल का नेतृत्व सीबीआई के भोपाल कार्यालय में पदस्थ सीनियर निरीक्षक अभिषेक सोनेकर कर रहे है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार प्रतापनगर बाय पास पर एक फर्निचर की दुकान पर काम करने वाले सुरेश नाम के कर्मचारी ने जावरा के किसी राजेश नाम के कारोबारी से कुछ मामला निपटाने के नाम पर 5 लाख रुपए अधिकारी के नाम पर मांगे। करीब दो सप्ताह की बात के बाद डेढ लाख रुपए में सौदा तय किया गया। सौदा तय होने के बाद राजेश ने सीबीआई को पूरे मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद दल पहुंचा। दल ने रतलाम में सीजीएसटी कार्यालय देखने के बाद जावरा पहुंचा व संबंधित कारोबारी के वीडियो बयान दर्ज किए। इसके बाद राजेश को लेकर रतलाम आए व बायपास पर कर्मचारी सुरेश से पहचान करवाई। इसके बाद राजेश को जावरा भेज दिया, लेकिन सुरेश को लेकर सीजीएसटी कार्यालय आ गए।

दरवाजे बंद कर पूछताछ

सीबीआई के अधिकारी रात 8 बजे बाद से देर रात तक सीजीएसटी अधिकारी से पूछताछ करते रहे। इस दौरान एक बडे़ हाल में सभी कर्मचारियों को एकत्रित किया व एक-एक से पूरे मामले की अलग कमरे में ले जाकर सवाल-जवाब किए। जिनसे सवाल-जवाब किए, उनको फिर बडे़ हाल में नहीं जाने दिया। सीबीआई सूत्रों ने किस अधिकारी के नाम पर रिश्वत मांगी गई, यह नहीं बताया लेकिन कहा बुधवार दोपहर तक सब साफ कर दिया जाएगा। हालांकि सीबीआई सूत्रों के अनुसार किस मामले में रिश्वत की मांग की गई, इसकी जांच कम्प्यूटर से कर ली गई है। अब पूरे मामले को बुधवार को अधिकृत बयान से जारी कर दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *