अनूपपुर! मां नर्मदा की पवित्र नगरी अमरकंटक में नर्मदा तट रामघाट पर दिनांक 31 मार्च दिन मंगलवार को दोपहर लगभग 3: 30 बजे एक 66 वर्षीय व्यक्ति का शव देखा गया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को बाहर निकाला गया पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है मृतक 66 वर्षी व्यक्ति का नाम पुन्नू लाल यादव है पिता भूरूंग यादव हाल निवासी अमरकंटक वार्ड नंबर 9 है जो कि अपनी बेटी के यहां रहकर नारियल प्रसाद की दुकान करते थे वही स्थाई करंजिया जिला डिंडोरी के निवासी हैं बताया जा रहा है की सर पर चोट के निशान भी देखे गए हैं हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन रामघाट में फिर से शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है
#MadhyaPradesh #MPNews #GroundReport #MPUpdates #RMP #RMadhyaPradesh
#रिपब्लिक_मध्यप्रदेश #आर_मध्यप्रदेश #आर_एमपी #अपना_मध्यप्रदेश #मध्यप्रदेश_समाचार #MPBreaking