सोनकच्छ ! मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गत वर्ष 10 फरवरी को नगर आगमन पर विधायक डॉ राजेश सोनकर तथा नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा की मांग पर नगर के मुक्तिधाम सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए नगर परिषद द्वारा तकनीकी तथा प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करते हुए वार्ड 1 कंजरडेरा स्थित मुक्तिधाम के नवनिर्माण तथा सौंदर्याकरण के टेंडर जारी किए। जिसमें राजा कंस्ट्रक्शन सोनकच्छ को मुक्तिधाम निर्माण का टेंडर प्राप्त हुआ है।
मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष कविता शर्मा, पार्षद देवनारायण शर्मा, सीएमओ समंदर सिंह चौहान, उपयंत्री राहुल शर्मा तथा ठेकेदार राजा बघेल ने मुक्तिधाम का निरिक्षण किया। सीएमओ चौहान ने बताया कि मुक्तिधाम निर्माण के टेंडर स्वीकृत हो गए हैं। शेष प्रक्रिया पूरी कर भूमिपूजन पश्चात ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सर्वसुविधायुक्त बनेगा मुक्तिधाम। नागरिकों को अंतिम संस्कार में काफी परेशानी होती है, जिसको देखते हुए नागरिकों द्वारा वर्षों से मुक्तिधाम के नवनिर्माण तथा सौंदर्याकरण की मांग की जाती रही है।
नगर परिषद अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि इस राशि से मुक्तिधाम में टीनशेड, श्रद्धांजली कक्ष, स्टोर रूम, पेवर ब्लॉक, पानी की टंकी, पेशाब घर, दो चबूतरे, मुख्य द्वार, फ्रंट बाऊंड्रीवाल, तार फेंसिंग सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। विधायक सोनकर के नेतृत्व में शीघ्र ही भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित कर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
लोकेशन-सोनकच्छ
रिपोर्ट – सोनू मंसूरी