नीमच एडीएम बीएस कलेश अचानक निकले निरीक्षण पर, अधिकारीयों-कर्मचारियों में मचा हड़कंप, पढ़िए खबर

Spread the love

नीमच एडीएम बीएस कलेश ने आज नीमच के कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अपर एवं अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस. कलेश ने आज कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान जिला रोजगार कार्यालय में एक भी अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।कृषि और उद्यानिकी विभाग में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए, जबकि आदिम जाति कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग में दो-दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। श्रम कार्यालय में दो कर्मचारी गैरहाजिर थे और उपस्थिति पंजी भी सही तरीके से संधारित नहीं पाई गई।भू-अभिलेख कार्यालय में सभी कर्मचारी मौजूद थे, हालांकि दो ने उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय में दो कर्मचारी अनुपस्थित और एक ने पंजी में हस्ताक्षर नहीं किया था।एडीएम कलेश ने निरीक्षण में पाए गए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कारण-बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *