शाजापुर में सुनेरा ब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, एक व्यक्ति घायल

Spread the love

संवाददाता किशोर नाथ राजगुरु

शाजापुर। सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनेरा ब्रिज पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और ब्रिज पर ही पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आईं, जिसे तत्काल डायल 112 की सहायता से जिला अस्पताल, शाजापुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा ट्रक के पलटने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *