संवाददाता -रामबाबू चौहान
राजगढ़ जिले की सारंगपुर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफांस किया है ,पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह खास तौर पर अस्पताल जैसे भीड़ वाले इलाके से बाइक चोरी करता था। मामला तब सामने आया जब 14 मार्च 2026 को गाँव पाका निवासी मनीष गोड की बाइक शासकीय अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
सारंगपुर थाना प्रभारी आकांक्षा हाडा के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष टीम बनायी, एक टीम आरोपियों की तलाश में जुटी रही । जबकि दूसरी टीम ने करीब 400 सीसी टीवी कैमरों के फुटेज की जांच की ।साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुँची ,गिरफ्तार आरोपियों में नदीम, जुबैर संजय ,दो अलग अलग और नवीन शामिल है । ये सभी देवास जिले के रहने वाले हैं। और लंबे समय से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कई बाइक चोरी की घटना स्वीकार की है । इनके पास से तीन मोटर साइकिल भी बरामद की गई गई है । पुलिस के अनुसार इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्य फराह है । उनकी तलाश जारी है।