जावद के मोरका मोड पर एक तेज रफ्तार कार अचानक पलटी पलट गई। कार में सवार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह 10:00 बजे के आसपास जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोरका मोड पर सुबह सुवाखेड़ा की तरफ से जावद आ रही तेज रफ्तार व्हाइट कलर की कार आरजे 27 सीडी 0254 नियंत्रित होकर मोड़ पर आकर पलटी खा गई। घटना में कर में सवार युवक घायल हो गया जिसे गंभीर चोटे आई बाद इसके दुर्घटना की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल को जावद सिविल अस्पताल ले जाया गया। वही दुर्घटना स्थल पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल युवक अरविन्द पिता गट्टू सिंह राजपूत उम्र 20 साल ग्राम चिक्ला थाना सीतामऊ जिला मंदसौर का निवासी निवासी है। फिलहाल जिसका जावद सिविल अस्पताल में उपचार कर नीमच जिला अस्पताल भेजा गया