मोहन बड़ोदिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट का आरोपी नीमच से गिरफ्तार

Spread the love

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में फरार चल रहे शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 मार्च को फरियादी लालसिंह राजपूत निवासी बिजनाखेड़ी अपने साथियों के साथ ग्राम देहरीपाल से सोसाइटी की राशि की वसूली कर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम देहरीपाल चक के पास आरोपी प्रकाश बंजारा (पिता नाथूलाल बंजारा) ने उनका रास्ता रोक लिया।

आरोपी ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़ ली और डराकर-धमकाकर जबरन 3600 रुपये बहादुर बंजारा के खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अरविन्द सिंह तोमर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में छिपा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कैलाश नारायण यादव, प्रधान आरक्षक जितेन सितपरा, प्रधान आरक्षक भंवरलाल वर्मा एवं हेमेन्द्र जादौन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *