आईपीएल क्रिकेट के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह पर नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को सट्टा खेलने के लिए ऑनलाइन आईडी उपलब्ध कराकर लाखों रुपये का अवैध कारोबार चला रहा था।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में जिले में सट्टा और जुए के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
ऐसे हुआ खुलासा:
17 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नीलेश आर्य नामक युवक मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट्स पर आईपीएल मैचों में सट्टा लगा रहा है और अन्य लोगों को भी आईडी देकर जोड़ रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्रीराम अस्पताल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मोबाइल से चला रहा था नेटवर्क:
जांच में सामने आया कि आरोपी अपने मोबाइल के जरिए lotusbook247, gbexch9 और 23exch9 जैसी सट्टा वेबसाइट्स का उपयोग कर रहा था। वह मास्टर आईडी के माध्यम से सब-आईडी बनाकर लोगों को सट्टा खेलने के लिए देता था और उनसे पैसे लेकर अवैध लाभ कमा रहा था।
गिरफ्तार एवं फरार आरोपी:
गिरफ्तार आरोपी:
- नीलेश आर्य (25), निवासी तिरुपति नगर, नीमच
फरार आरोपी:
- विजय तिवारी
- हरप्रीत सलूजा उर्फ कोमल सरदार
- मनीष पामेचा
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी ही मास्टर आईडी उपलब्ध कराते थे और पूरे नेटवर्क का संचालन करते थे।
बरामदगी:
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से
- 2 मोबाइल फोन
- करीब 16 लाख रुपये के लेनदेन का हिसाब
बरामद किया है।
आगे की कार्रवाई:
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।