अनूपपुर: पुलिस पर हमले के आरोपी गिरफ्तार, लूटी पिस्टल बरामद

Spread the love

अनूपपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस पर हुए हमले और सर्विस पिस्टल लूट की गंभीर वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 21 अप्रैल 2026 को थाना करणपठार क्षेत्र अंतर्गत सरई चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी मंगला दुबे और उनके साथ ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक मरावी पर तीन अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। इस दौरान बदमाश पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल लूटकर फरार हो गए थे घटना की गंभीरता को देखते हुए अनूपपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के छह थानों की संयुक्त टीम गठित की।

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान में टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटी गई सर्विस पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *