MP BJP में बंपर नियुक्ति: 62 जिला प्रभारियों की घोषणा, पूर्व सांसद को जबलपुर की जिम्मेदारी, लिस्ट जारी

Spread the love

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने अपने संगठन में बड़ा विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आदेश के बाद 62 जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। आज संगठन की बैठक में नियुक्ति करने का फैसला लिया गया था।

पूर्व सांसद आलोक संजर को जबलपुर शहर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं राजेश सोलंकी को इंदौर जिले का दायित्व दिया गया है। वहीं भोपाल का प्रभार जसवंत सिंह हाड़ा संभालेंगे।

मुरैना में राजू वाथम, भिंड में हमीर सिंह पटेल, दतिया में गजेंद्र सिकरवार को जिला प्रभारी बनाया गया है। वहीं ग्वालियर नगर में गोपी कृष्णा नेम, ग्वालियर ग्रामीण में गोपाल आचार्य को जिला प्राभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *