प्रियंका पाटीदार की मौत से फैली सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Spread the love

शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलाज में एक नवविवाहिता का शव उसके घर के पास बने कुएं में मिला है। महिला पिछले तीन दिनों से लापता थी। उसका शव मंगलवार शाम करीब 5ः30 बजे कुएं में तैरता हुआ पाया गया।

सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि 23 वर्षीय प्रियंका पाटीदार 18 जनवरी को सुबह 8ः30 बजे लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश कई स्थानों और रिश्तेदारों के यहां की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। महिला के पति सुनील पाटीदार ने उसी दिन दोपहर में सलसलाई थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को उसका शव उसके घर के पास स्थित कुएं में मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ब्लॉक स्तरीय अस्पताल मोहन बड़ोदिया भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

लोकेशन-शाजापुर
रिपोर्टर- किशोर नाथ राजगुरु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *