महिला कांग्रेस ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Spread the love

संवाददाता कन्हैया नाथ

बुधनी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा बुधनी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती कंचन शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जीवन, विचारों व देश के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, हरिजन एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे और सभी ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं और युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *