Spread the love

वैद शर्मा

अनूपपुर !  ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ‘‘सारथी पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण संस्था’’ द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनूपपुर जिले के बिजुरी रेलवे स्टेशन परिसर में निःशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के माध्यम से यात्रियों और राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। प्याऊ स्थल पर मटकों में ठंडा और स्वच्छ पानी रखा गया है। साथ ही समय-समय पर पानी भरने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा रखा गया है।

निःशुल्क प्याऊ सेवा का उद्देश्य केवल पानी पिलाना ही नहीं, बल्कि लोगों के बीच सेवा, सहयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। इस सेवा के संचालन में संस्था के सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं और राहगीरों को स्वयं पानी पिलाकर सेवा भाव का परिचय दे रहे हैं। संस्था ने समाज के सक्षम लोगों से भी अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में आगे आएं और आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि यह सेवा पूरे ग्रीष्म ऋतु में निरंतर जारी रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *