उज्जैन में गर्मी का असर: कक्षा 1 से 8 तक छुट्टी घोषित, भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का टाइम बदला, छोटे बच्चों को राहत

Spread the love

उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है…जहां भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है…और कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है

भीषण गर्मी का असर अब स्कूलों पर भी साफ नजर आने लगा है।उज्जैन जिले में शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि इस दौरान सभी शिक्षकों को स्कूल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।वहीं कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पहले की तरह जारी रहेंगी…लेकिन छात्रों की सुविधा को देखते हुए उनके समय में बदलाव किया गया है।अब कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगी।

इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश की भी घोषणा कर दी गई है…जिसके तहत विद्यार्थियों के लिए 1 मई से 15 जून तक और शिक्षकों के लिए 1 मई से 31 मई तक छुट्टियां रहेंगी। भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया यह फैसला छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *