रिपोर्टर जेपी शर्मा
श्योपुर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है…जहां प्रदेश की राजनीति में अहम माने जाने वाले नेता रामनिवास रावत की एक बार फिर सत्ता के केंद्र में एंट्री हुई है…सरकार ने उन्हें मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष और संचालक नियुक्त किया है…
मध्यप्रदेश की राजनीति में एक अहम नियुक्ति ने नए संदेश दिए हैं।विजयपुर के पूर्व विधायक और पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्हें मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष और संचालक बनाया गया है।यह पद केवल औपचारिक नहीं माना जाता…बल्कि प्रदेश के जंगल, वन संपदा और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स की कमान इससे जुड़ी होती है।राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह नियुक्ति कई मायनों में अहम है…
इसे रामनिवास रावत की सत्ता में मजबूत वापसी के रूप में देखा जा रहा है।साथ ही यह भी संकेत मिल रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री के करीबी और भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं… जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब देखना होगा कि इस नई जिम्मेदारी के साथ रामनिवास रावत प्रदेश के वन विकास और राजनीति में क्या नई दिशा देते हैं