संसनीखेज वारदात: पुलिस पर जानलेवा हमला कर सर्विस पिस्टल लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार व 10 जिंदा कारतूस बरामद

Spread the love

अनूपपुर से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

रिपोर्ट:
मामला 21 अप्रैल 2026 का है, जब चौकी सरई क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से बकरी चोरी कर फरार हो रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मंगल दुबे अपने हमराह प्रधान आरक्षक राम प्रसाद मरावी के साथ मौके के लिए रवाना हुए।

घेराबंदी के दौरान जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, आरोपियों ने चोरी की गई बकरी को मोटरसाइकिल से फेंक दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर स्थिति अचानक हिंसक हो गई एक आरोपी ने धारदार कुल्हाड़ी से पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में चौकी प्रभारी मंगल दुबे के सिर पर गंभीर चोट आई, वहीं प्रधान आरक्षक राम प्रसाद मरावी भी घायल हो गए। इसी दौरान आरोपियों ने चौकी प्रभारी की सर्विस पिस्टल लूट ली और मौके से फरार हो गए।

पुलिस एक्शन:
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के नेतृत्व में कई थानों और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।

गिरफ्तारी:
लगातार जांच, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 25 अप्रैल 2026 को किरार के जंगल से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

  • त्वॉय खान (29 वर्ष)
  • फिलिप खान (15 वर्ष)
  • हसन खान (24 वर्ष)
    तीनों निवासी ग्राम भदनपुर, थाना बदेरा, जिला मैहर बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई सर्विस पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इनका कोई आपराधिक नेटवर्क या अन्य वारदातों में संलिप्तता तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *