अनूपपुर जिले में एमपीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा-2026 सफलतापूर्वक संपन्न

Spread the love

अनूपपुर 26 अप्रैल 2026/​मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 आज अनूपपुर जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर प्रशासनिक निगरानी के साथ सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे।

​जिले में इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए कुल 1,178 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनके लिए बैठक व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई थीं। उपस्थिति के आंकड़ों के अनुसार, प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित प्रथम पाली में कुल 877 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 301 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार, दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित द्वितीय पाली की परीक्षा में 869 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए और 309 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

​परीक्षा के दौरान शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर तकनीकी सुरक्षा मानकों और पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे संपूर्ण प्रक्रिया निर्बाध रूप से पूरी हुई। परीक्षा के सफल समापन के उपरांत सभी उत्तर पुस्तिकाओं (OMR Sheets) को नियमानुसार सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच आगामी कार्यवाही हेतु सुरक्षित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *