गुलाना: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love

संवाददाता किशोर नाथ राजगुरु

शाजापुर में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को गौ भक्तों ने तहसीलदार रितेश जोशी को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें गोवंश को संवैधानिक रूप से “राष्ट्रमाता” व “विधिक व्यक्ति” का दर्जा देने और तस्करी व वध के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी सख्त गैर-जमानती कानून बनाने की मांग की गई। ज्ञापन में एक पृथक ‘केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय’ के गठन, हर पंचायत में नंदीशाला, राजमार्गों पर गो-एम्बुलेंस और पाठ्यक्रम में ‘गो-विज्ञान’ शामिल करने पर जोर दिया गया। साथ ही, गो-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और चारागाह भूमि के संरक्षण की बात भी कही गई। तहसीलदार ने मांगें शासन तक पहुँचाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *