इंदौर से हरदा लौटते समय हादसा, तीन सगे भाई गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

Spread the love

कन्नौद के कलवार घाट पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चार युवक भारी लोहे की प्लेटों के बीच फंस गए। पुलिस को एफआरबी के माध्यम से सूचना मिली, जिसके बाद टीआई तहजीब काजी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों को बाहर निकाला गया। उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज दौरान एक के युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

हादसे में घायल तीनों युवक सगे भाई हैं, जिनकी पहचान हरदा निवासी गोविंद (24), अनिल (19) और सुनील उर्फ कान्हा (15) पिता रामौतार सांकले के रूप मेंहई है। ये तीनों इंदौर सेहरदा लौट रहे थे

टीआई काजी ने बताया कि सबसे छोटा भाई सुनील पिछले छह महीनों से इंदौर में रह रहा था। अन्य दोनों भाई उससे मिलने इंदौर गए थे। हरदा वापस लौटने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे, जिसके कारण उन्होंने लिफ्ट लेकर ट्राला (HR-55-0-9778) में सवार होना पड़ा। इसी दौरान कलवार घाट पर देर रात ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया और तीनों भाई लोहे की बड़ी-बड़ी प्लेटों में फंस गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *