अनूपपुर में फ्लाई ऐश रेल टर्मिनल का उद्घाटन, कलेक्टर हर्षल पंचोली ने दिखाई हरी झंडी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा, फ्लाई ऐश रेल सेवा शुरू

Spread the love

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने एमबी पावर (मध्य प्रदेश) लिमिटेड, जैतहरी में फ्लाई ऐश आपूर्ति हेतु स्थापित रेल लोडिंग टर्मिनल का उद्घाटन करते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, मैहर के लिए पहली फ्लाई ऐश रेल रैक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में कलेक्टर श्री पंचोली ने परियोजना को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कलेक्टर श्री पंचोली ने कहा कि फ्लाई ऐश के प्रभावी एवं नियोजित उपयोग से न केवल औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन सुदृढ़ होगा, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। रेल मार्ग से फ्लाई ऐश के परिवहन से सड़क परिवहन में कमी आएगी, जिससे धूल प्रदूषण घटेगा और क्षेत्र को पर्यावरणीय लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने एमबी पावर एवं अल्ट्राटेक सीमेंट के इस दीर्घकालिक सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना ‘वेस्ट टू वेल्थ’ एवं परिपत्र अर्थव्यवस्था की अवधारणा को साकार करती है। इस अवसर पर एच आर और एडमिन प्रमुख श्री आर के खटाना, कंपनी के पीआरओ श्री गौरव पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

-अनूपपुर
ओंकार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *